30.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गयी रैली

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गयी रैली

# प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली के छात्रों ने लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली। जिसको प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली कॉलेज के आस-पास के गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने रैली को रवाना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करना चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव में आप सब बढ़-चढ़ कर मतदान करें। इसके साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं को पहले मतदान फिर जलपान का शपथ दिलाई गई।
रैली कॉलेज प्रांगण से निकलकर नौली, खुदौली, महरौडा ग्रामसभा में भ्रमण करने के उपरांत पुनः कॉलेज प्रांगण में आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल छात्र गगनभेदी आवाज में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित नारे लगा रहे थे।
इस दौरान एनसीसी अधिकारी राजेश यादव, एनसीसी ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव, अनुराग यादव, अभिषेक मिश्रा, मेवालाल यादव, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37218147
Total Visitors
825
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This