31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

स्कूल वाहनों के खिलाफ यातायात व एआरटीओ ने चलाया अभियान

स्कूल वाहनों के खिलाफ यातायात व एआरटीओ ने चलाया अभियान

# चेकिंग के दौरान सेंट पैट्रिक स्कूल के बच्चों को अत्यधिक मात्रा में ले जा रही वाहन किया सीज  

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे स्कूली वाहनों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों के खिलाफ़ चेकिंग अभियान चलाया।
नगर के वाजिदपुर तिराहे पर  चेकिंग के दौरान यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जिले के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट पैट्रिक के बच्चों को प्राइवेट रूप से बोलेरो में अत्यधिक मात्रा में भरकर ले जा रही गाड़ी को सीज कर दिया। साथ ही बच्चों को अपनी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया। कुछ को उनके अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सुपर्द किया है।
इस मामले में बात करते हुए  प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि एक बोलेरो जो मात्र सात सवारी बैठने के लिए अधिकृत है उसमें 25 की संख्या में बच्चों को बैठाकर ले जा रहा था। भीषण गर्मी के कारण बच्चे इतना ज्यादा परेशानी में थे कि मूर्छित होने की स्थिति में थे।
ये जिले के सबसे महंगे व नामी स्कूलों में शुमार स्कूल के बच्चे हैं। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को स्कूल से वापस भेजने व स्कूल आते समय वाहनों की ना स्थिति देखी जाती है और ना ही उसकी की हालात देखी जाती है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि जब भी स्कूल भेजें तो यह जरूर गौर करें कि जो  वाहन बच्चों को ले जा रहा है उसकी स्थिति क्या है, साथ ही वह कितने बच्चों को एक साथ ले जा रहा है। यही बात विद्यालय प्रशासन को भी देखनी चाहिए जो नहीं देखा जाता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216377
Total Visitors
1106
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This