महाविद्यालयों की परीक्षा का पीयू अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जौनपुर में चल रही परीक्षाओं को देखने पहुंचे परीक्षा नियंत्रक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक की परीक्षाओं का गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृत लाल ने औचक निरीक्षण किया।जौनपुर शहर के महाविद्यालयों में सुबह की पाली में परीक्षा नियंत्रक अचानक पहुंचे उनके साथ विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अमृत लाल भी थें।
गुरुवार की सुबह की प्रथम पाली में स्नातक की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान जौनपुर के सहकारी पीजी कॉलेज मिहरांवा, गौरा बादशाहपुर के श्रीचंद्र महाविद्यालय पिलखनी, सुधाकर सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारीगण आजमगढ़ के श्री गांधी स्मारक महाविद्यालय बरदह, मां बबूना बालिका महाविद्यालय बरदह, श्रीराम मनोहर लोहिया महाविद्यालय बेलवार, सर्वोदय पीजी कॉलेज मार्टिनगंज, बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज मार्टिनगंज का निरीक्षण किया।













