महिला ने मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोप, वीडियो वायरल
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
तिघरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।घटना का वीडियो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में है।पीड़िता नाजरीन पत्नी मो. अख्तर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार शाम वह गली के रास्ते घर लौट रही थी।

इसी दौरान गांव का एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा।विरोध करने पर उसने दो अन्य साथियों को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी।पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां हदीसुन को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया।महिला ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है,मामले की जांच की जा रही है।


















