पैंतीस करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों का विधायक ने किया भूमि पूजन

पैंतीस करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों का विधायक ने किया भूमि पूजन

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             विधायक रमेश सिंह ने रविवार को पैंतीस करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व जीर्णोद्धार हेतु प्रस्तावित तीन सड़कों का भूमि पूजन किया।इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि जमौली-बिरैली मार्ग को छोड़कर कोई भी सड़क नहीं बची है जिस पर निर्माण कार्य न हुआ हो।उक्त सड़क पर भी जल्द ही विजेथुआ धाम से जोड़ने के लिए कार्य कराया जाएगा।
इसके अलावा आज पूरी विधानसभा में एक छोर से दूसरे छोर तक एक घंटे से भी कम अंतराल में पहुंचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अरसिया-बीबीगंज मार्ग का बीबीगंज बाजार में, पट्टीनरेंद्रपुर सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग का गौसपुर तिराहे पर तथा बड़ौना वाया चिलबिली, गंगौली, सवायन, रुधौली मार्ग का चंपानगर बाजार में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम का संचालन क्रमशः राजेश सिंह, राम सकल मौर्य ने किया। कार्यक्रम को बेचन सिंह, उमेश तिवारी, अवधेश दुबे, अशोक बिंद आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राम प्रकाश दुबे, खूशीराम मिश्र, सुशील सिंह, राकेश वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Previous articleशिक्षक भर्ती में नया नियम, दो विवाह वालों पर रोक
Next articleमहिला ने मारपीट व छेड़खानी का लगाया आरोप, वीडियो वायरल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?