33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

मार्निंग वाक पर निकले वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत 

मार्निंग वाक पर निकले वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत 

 मऊ। 
तहलका 24×7 
              चिरैयाकोट थाना क्षेत्र स्थित आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर औसतपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह टहलने निकले वृद्ध को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर का मौजा जफरपुर अदाई निवासी फेंकू राम (65) पुत्र बालचंद के रूप में हुई।
रोज की तरह फेंकू राम मंगलवार की सुबह घर से पैदल टहलने निकले थे। वह कमालुद्दिनपुर स्थित पेट्रोल पंप तक जाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मऊ आजमगढ़ सीमा स्थित औसतपुर गांव के पास पहुंचे, गाजीपुर की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण फेंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने परिजनों को बुलाने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो बेटे आशीष, वशिष्ठ व दो बेटियों कंचन और सोनम के पिता थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37214124
Total Visitors
981
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This