44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

यूपी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित की गई विदुषी 

यूपी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित की गई विदुषी 

वाराणसी।
तहलका 24×7
              सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा एवं प्रतिभाशाली गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा यूपी गौरव अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। लंका स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में विदुषी को यह पुरस्कार देश के जाने-माने उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन एवं विष्णु शंकर जैन द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि द्वय हरिशंकर जैन एवं विष्णु शंकर जैन ने विदुषी को सम्मान पत्र, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विदुषी ने भजन एवं कजरी गाकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विदित हो कि विदुषी को हाल ही में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के लिए भी चयनित किया गया है। विदुषी मूलत: जौनपुर जिले के त्रिलोचन महादेव बाजार की निवासिनी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37427321
Total Visitors
675
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे

9 श्रद्धालु जिंदा जले, 24 से ज्यादा झुलसे # वृंदावन से पंजाब जा रही चलती बस में अचानक लगी आग नूंह,...

More Articles Like This