योग स्वस्थ जीवन की कुंजी: विधायक

योग स्वस्थ जीवन की कुंजी: विधायक

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को विधायक शाहगंज रमेश सिंह ज्योत्सना भवन, शाहगंज पैलेस, प्राथमिक विद्यालय गोसाईंपुर सहित आधा दर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान योग में प्रतिभागी लोगों से आह्वान किया कि योग को वर्ष में सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
उन्होंने कहा आज की भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे बड़ा साधन है। इस दौरान राकेश वर्मा, प्रदीप जायसवाल, चिंताहरण शर्मा, रीगन सिंह, गौरव सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने योग में प्रतिभाग किया। उधर तहसील सभागार में आयोजित योग शिविर में एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, नाएब तहसीलदार द्वय शीतला प्रसाद व पीयूष सिंह सहित सभी अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रहे।
Previous articleलोन दिलाने के नाम पर सात महिलाओं से हजारों की ठगी
Next articleरंगारंग प्रस्तुति व पुरस्कार वितरण के साथ समर कैंप सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?