राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिंडरा ब्लॉक के बीआरसी मंगारी पर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कम्पोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 147 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पिंडरा विकास खण्ड के 49 कम्पोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 147 छात्र छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।

एक घण्टे के प्रश्न पत्र में आये 25 प्रश्नों के उत्तर देने के बाद मूल्यांकन किया गया। तत्पश्चात टॉप 10 छात्र छात्राओं को बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। जिसमे कम्पोजिट विद्यालय नाथपुर के विजय प्रताप, करखियाव के शिवांश मौर्य, धरमनपुर प्रियांशु कुमार पटेल, नाथपुर की प्रिंसी मौर्य, पिंडरा के सौरभ, रमईपट्टी के शालू पटेल, जगदीशपुर के वैभव सिंह व अर्पिता सिंह, भई के अंशिका मौर्य, कृष्णा मौर्य को स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।इस दौरान ब्लॉक लेखा सहायक जितेंद्र सिंह, एआरपी रविन्द्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, वीरेंद्र कुमार, नोडल शिक्षक अखिलेश मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक कैलाश यादव, अखिलेश पाल, जियालाल सरोज समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।













