रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 137 लोगों की हुई मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन के 137 लोगों की हुई मौत

# सभी की निगाहें रूस-यूक्रेन युद्ध की पल-पल खबर पर.. 

मास्को।
स्पेशल डेस्क
तहलका 24×7
               रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का एलान कर दिया है। दोनों देशों के बार्डर हिस्से पर हालात और भी ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। इस बीच, यूक्रेन के 137 लोग रूस के हमले में मारे गए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हवाले से दी है।

# हवाई हमले के सायरन बजने के बाद मेट्रो स्टेशन में लगी भीड़

युद्ध के एलान के बाद से यूक्रेन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार रूस द्वारा अपने संभावित सैन्य हमले की शुरुआत के बाद देश के प्रमुख शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने से डरे हुए यूक्रेनियन (यूक्रेन में रह रहे लोग) आज राजधानी कीव में मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचे हुए हैं। रूस और यूक्रेन पर तेजी से हवाई हमले करता ही जा रहा है। इस बीच, समाचार एजेंसी एएफपी ने जानकारी दी है कि यूक्रेन के ओदेसा के पास रूसी हमले से कई लोगों की मौत हो गई।

# राजधानी कीव में भारतीय दूतावास कर रहा है काम

यूक्रेन पर हमले के बीच भारतीय राजदूथ पार्थ सत्पथ्य ने कहा कि राजधानी कीव स्थित दूतावास खुला हुआ है और काम कर रहा है। हम इस कठिन परिस्थिति का समाधान खोजने के लिए मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। चूंकि यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

# हमले की घोषणा के बाद जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बातचीत

रूस के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि मैं G7 के नेताओं के साथ शुक्रवार को बैठक करूंगा और हमारे सहयोगी देशों के साथ मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और उनके लोगों को समर्थन और सहायता देना जारी रखेंगे।

# रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच नाटो ने की विशेष बैठक

वहीं, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के आदेश के बाद नाटो के शीर्ष अधिकारियों ने गुरुवार को आपातकालीन बैठक आयोजित की। 30 राष्ट्रों के सैन्य संगठन ने दोनों देशों के सहयोगी देशों में अपने बचाव को मजबूत करने की तैयारी की है।
Previous articleजौनपुर : चुनाव विश्वास का करे, चुनाव विकास का करे- भुट्टो
Next articleजौनपुर : यूक्रेन में फंसे हैं जनपद के सात विद्यार्थी, परिजन हो रहे हैं परेशान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?