पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, भारतीय सेना का राफेल से आक्रमण अभ्यास

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, भारतीय सेना का राफेल से आक्रमण अभ्यास

नई दिल्ली।
तहलका 24×7
             भारतीय सेना के तीनों अंग पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं और जम्मू-कश्मीर से लेकर अरब सागर तक हरकतें बढ़ गई हैं। भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ रखा है, जिसमें राफेल, सुखोई-30 जैसे आधुनिक विमान शामिल हैं।पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अब बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
भारतीय सेना और वायुसेना ने बॉर्डर के नजदीक आसमान में राफेल को गश्त करने भेज दिया है। साथ ही आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आक्रमण शुरू हो चुका है। पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी गई है। देशभर में सख्त निगरानी रखी जा रही है।जनरल उपेन्द्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचने वाले हैं। यहां वह उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सीमा और नियंत्रण रेखा पर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद वह पहलगाम जाएंगे, जहां आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया था। जनरल द्विवेदी के साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद होंगे। भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत को अरब सागर में उतार दिया है, जिसमें मिग-29K फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय नौसेना ने सूरत युद्धपोत से मिसाइल परीक्षण किया, जो दुश्मन पर सटीक हमले करने में सक्षम है।
भारतीय वायुसेना ने ‘आक्रमण’ नामक युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसमें राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस अभ्यास में अंबाला और हाशीमारा की राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा ले रही हैं। हालांकि इसे रूटीन अभ्यास बताया जा रहा है, लेकिन इसके समय ने पाकिस्तान को चिंता में डाल दिया है।भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। अब एक बार फिर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है।
Previous articleब्लॉक परिसर में दो करोड़ की लागत से बनेगा मीटिंग हाल, डिप्टी सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृति
Next articleजामा मस्जिद से इमाम बुखारी ने पाकिस्तान को ललकारा, कहा दिल चीरकर दिखा नहीं सकते
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?