विधायक के भाई का निधन, समर्थकों में शोक

विधायक के भाई का निधन, समर्थकों में शोक

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              विधायक रमेश सिंह के भाई दुर्गेश सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। दुर्गेश सिंह का निधन हार्ट अटैक से हुआ। दुर्गेश सिंह प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के बेटे थे और शाहगंज विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई थे। विधायक के भाई के निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही समर्थक और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर शोक संवेदना प्रकट करने वाले संदेशों का तांता लग गया।
जानकारी के मुताबिक मुंबई में रहकर रियल एस्टेट का पारिवारिक व्यवसाय देखने वाले दुर्गेश सिंह की मौत हृदय गति रुकने से हुई। उनका अंतिम संस्कार नवी मुंबई में APMC मार्केट के पास स्थित तुर्भे श्मशान में किया गया। दुर्गेश के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। असामयिक हुई घटना से परिवार में मातम पसरा रहा।
Previous articleमारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित सात आरोपी गिरफ्तार
Next articleएनकाउंटर में दुष्कर्म के आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?