मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित सात आरोपी गिरफ्तार

मारपीट व हत्या के प्रयास में वांछित सात आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी बनपुरवा में पुरानी रंजीश को लेकर हुई मारपीट में सुभाष यादव की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
मामले में शनिवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें सुभाष यादव को गंभीर चोटे आई थीं। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी अच्छेलाल सरोज पुत्र राजाराम, प्रदीप सरोज, नन्हें सरोज पुत्रगण पारस सरोज, विनोद सरोज पुत्र सोहन सरोज, सत्यम सरोज, सुभम सरोज पुत्रगण अच्छेलाल सरोज, मुन्ना सरोज पुत्र राजराम को गांव से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Previous articleनाक-कान काटा, चेहरा बिगाड़ा, नाबालिग का शव देख पुलिस भी हैरान
Next articleविधायक के भाई का निधन, समर्थकों में शोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?