26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

विवाद निशस्तारण के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

 विवाद निशस्तारण के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

# दो महिला सहित ग्यारह आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र भटपुरा गांव में सप्ताह पूर्व मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की रविवार को उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। रोते बिलखते परिजन शव घर लेकर पहुंचे। जहां विवाद के निस्तारण के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने सभी आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी कापी सौंपते हुए भूमि विवाद को निस्तारित कराने का भरोसा दिया। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।बताते चलें कि बीते 7 जनवरी की शाम खाना खाकर परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी अरविंद बिंद नशे में धुत होकर गालियां देने लगा।
मना करने पर मारपीट की। कुछ देर बाद उसके साथ दस की संख्या में लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर धमक पड़े। बिस्तर पर सो रहे धनई बिंद (80), उनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। धनई बिंद की उपचार के दौरान मौत हो गई।विवाद के निस्तारण, आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। प्रभारी निरीक्षक द्वारा गैर इरादतन हत्या के एफआईआर की कापी देकर व भूमि विवाद को राजस्व टीम के साथ बहुत जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर परिजन 12 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37302822
Total Visitors
708
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This