31.1 C
Delhi
Tuesday, September 23, 2025

श्री विश्वनाथ कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजित

श्री विश्वनाथ कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजित

बेलगाम, सुलतानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
            श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं वंदना से हुआ। समारोह में जनपद के टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी एवं अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्री विश्वनाथ शिक्षण संस्थान समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रकाश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह, ट्रॉफी आदि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ

ग्राम पंचायत सिधाई के अक्खनसराय में दुर्गा पंडाल का शुभारंभ शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              ...

More Articles Like This