पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की मनाई गई 116वीं जयन्ती

पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार की मनाई गई 116वीं जयन्ती

# स्वजातीय बन्धुओं ने राहुल प्रजापति को बनाया जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र प्रजापति बने ​महासचिव

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               महाराज दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति जौनपुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय संविधान निर्माण सभा के सचिव एवं पद्मश्री डा. रत्नप्पा कुम्भार (प्रजापति) की 116वीं जयन्ती समारोह के रुप में मनायी गयी। आयोजन नगर के रिवर व्यू के सभागार में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में मनोरमा मौर्या चेयरमैन नगर पालिका परिषद, डा. आरके चक्रवर्ती नेत्र सर्जन लखनऊ और अजीत प्रजापति सदस्य माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार रहे।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह के बीच युवा पत्रकार राहुल प्रजापति को प्रजापति समाज का जिलाध्यक्ष चुना गया। साथ ही धर्मेन्द्र प्रजापति को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। नवचयनित जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने कहा कि समाज के पुरोधाजनों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ करुंगा।
इस अवसर पर जनार्दन प्रजापति प्रमुख दक्ष आर्मी, डा. महेन्द्र प्रजापति जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी, अरुण प्रजापति जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पवन प्रजापति, मोहित प्रजापति छात्र नेता टीडी कालेज, मोहन लाल प्रजापति, राम पलट प्रजापति, विजय प्रजापति, सुशील प्रजापति, अनिल प्रजापति सभासद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleबाउंड्री तोड़ते हुए जनरेटर से टकराई बेकाबू कार 
Next articleविवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?