30.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित झा ने किया सरेंडर

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित झा ने किया सरेंडर

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
              संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर लिया है।आरोपी ललित झा ने गुरुवार देर रात सरेंडर किया। ललित झा ने लोकसभा के अंदर दो युवकों के उत्पात मचाने और कलर स्मोक स्प्रे छोड़ने का वीडियो शेयर किया था। इस मामले के 4 आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा में घुसकर स्मोक गन चलाने की साजिश ललित झा की ही थी। पुलिस ने उसके 4 साथियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मास्टरमाइंड ललित झा फरार चल रहा था। ललित झा, महेश नाम के शख्स के साथ कर्तव्यपथ थाने पहुंचा और सरेंडर किया। नई दिल्ली जिला पुलिस ने उसे स्पेशल सेल के हवाले कर दिया है।
बुधवार को संसद के अंदर और बाहर से पकड़े गए चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी. इस मामले में एक और शख्स विक्की शर्मा के भी पत्नी के साथ हिरासत में लिया गया था। विक्की शर्मा के घर पर ही सभी आरोपी रुके हुए थे।हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आजाद और अमोल शिंदे दिल्ली जाने से पहले गुरुग्राम में विक्की शर्मा के घर सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रुके थे।इनके साथ ललित झा भी था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन सभी की एक-दूसरे से मुलाकात ऑनलाइन साइट पर हुई थी। सभी ने मिलकर संसद में हंगामे की योजना बनाई।
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, ललित झा ने इस साजिश में शामिल लोगों को कॉल किया और गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था। हमले से पहले ललित झा ने सभी के मोबाइल फोन से सारे सबूत मिटाए थे। इसके बाद वह फरार हो गया। ललित झा की लोकेशन आखिरी बार राजस्थान के नीमराना में ट्रेस की गई थी। जानकारी के मुताबिक, ललित झा आदिवासियों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ से जुड़ा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37182394
Total Visitors
671
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This