31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

वाराणसी : बिजली कर्मियों की लापरवाही से श्रमिक की मौत 

वाराणसी : बिजली कर्मियों की लापरवाही से श्रमिक की मौत 

# घरवालों ने किया हंगामा, मुआवजे के आश्वासन पर मानें

वाराणसी।
तहलका 24×7
              करंट की चपेट में आए बिजली निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रेम साहनी (38) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारी और परिजनों ने पांडेयपुर उपकेंद्र पर शव रखकर हंगामा किया। करीब दो घंटे हंगामे के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर देर रात लोग शांत हुए। इस दौरान उपकेंद्र से दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप्प रही। अधिकारियों के मुताबिक मृतक के परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा के साथ अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
सोमवार की देर रात पांडेयपुर स्थित बैरीबन गली में प्रेम साहनी कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था। बुधवार को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साथी कर्मचारी और परिजनों ने पांडेयपुर उपकेंद्र के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। दो घंटे हंगामे के बाद अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर लोग शांत हुए। स्थानीय लोगों ने घटना के समय प्रेम साहनी के साथ गए दो संविदा कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
बिजली निगम में पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जनवरी 2023 को षष्टम खंड में तैनात संविदा कर्मी प्रेम प्रकाश पाल की मौत हुई थी। 13 दिसंबर को प्रेम साहनी की जान चली गई। वहीं, तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद बिजली निगम ने खंभे पर सुरक्षा उपकरण के साथ ही चढ़ने को अनिवार्य किया था।
अधीक्षण अभियंता द्वितीय अनिल वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। वहीं परिवार के लोगों अन्य सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में अधिशासी अभियंता चंद्रशेखर चौरसिया व विरेंद्र सिंह को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130858
Total Visitors
683
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This