14.1 C
Delhi
Wednesday, November 26, 2025

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन की मौत                

मिर्जापुर।
तहलका 24×7 
               जिले के चुनार थाना क्षेत्र के भरेहठा गांव के पास देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।
नकहरा गांव निवासी गरीब (23) पुत्र पनधारी, अपने चचेरे भाई विजय कुमार (22) पुत्र रामआसरे व पसही अदलहाट निवासी अपने परिचित हलचल (21) पुत्र मनोज के साथ जमुई से घर जा रहा था। इसी दौरान किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें गरीब व विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं गंभीर रुप से घायल हलचल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला महिला का शव खेतासराय, जौनपुर।  डॉ. सुरेश कुमार तहलका 24x7              क्षेत्र...

More Articles Like This