समूह की महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा हाट बाजार:  डॉ. अरुण

समूह की महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा हाट बाजार:  डॉ. अरुण

# समूह के महिलाएं चलाएंगी प्रोसेसिंग यूनिट

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                आरआरएस के अनुषांगिक संगठन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहाकि बिना सहकारिता के देश का सर्वांगीण विकास नही हो सकता। सरकार अब सहकारिता की तरफ कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में पिंडरा में महिलाओं के लिए प्रोसेसिंग यूनिट प्रशासन के सहयोग से लगेगी। उक्त बातें मंगलवार को पिंडरा स्थित नवनिर्मित हॉट बाजार के निरीक्षण के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रदेश में 6 तरह से कार्य कर रही है।
उनको बढ़ावा, प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने का काम सहकार भारतीय कर रही है। पिंडरा में सिंजेन्टा कंपनी सीएसआर फंड से  विकसित व क्रियान्वयन संस्था हरितिका द्वारा बना हॉट बाजार सहकारिता का उदाहरण है। आज जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उन लोगों को दुकान आवंटित करने के साथ स्वयं सहायता समहू के महिलाओं को सीडीओ के प्रयास से प्रोसेसिंग यूनिट भी लगने जा रही है। जिससे सीधे एक दर्जन से अधिक समहू की महिलाएं उद्यमी बन जाएंगी।
बच्चों के लिए सतुआ और पोषण युक्त खाद्य सामग्री बनेगी।कार्य पूर्ण हो गया और जल्द ही शुभारंभ होगा। उन्होंने कहाकि सहकारिता को जमीनी स्तर पर लाने की यह सबसे अच्छी पहल है।हरीतिका संस्था के सचिव प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रोसेसिंग यूनिट सीडीओ के निर्देशन में बड़ौरा जंसा में भी खोली जाएगी। बताते चलें कि सीडीओ ने इस हॉट बाजार का कई बार निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए, तब जाकर प्रोसेसिंग यूनिट के लिए नि:शुल्क पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर समूह के महिलाओं को उपलब्ध हो पाया।
Previous articleदेश की आन, बान, शान है तिरंगा: कृपाशंकर सिंह 
Next articleभू-माफिया एपिशोड-1, झील में अनहोनी हुई तो फंसेंगे जौनपुर के प्रशासनिक अफसर भी!
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?