35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सात साल की बच्ची के साथ 10 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

सात साल की बच्ची के साथ 10 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

# बच्चा हिरासत में, दोनों को भेजा गया मेडिकल के लिए

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र की सात वर्षीय बच्ची के साथ 10 वर्षीय बच्चे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली बच्ची शनिवार को घर के बाहर खेल रही थी। गांव का ही 10 वर्षीय बच्चा उसे बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति के पक्के शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इस पर बच्ची के चाचा ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया।
सात वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ व सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। रविवार को पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही पीड़िता व आरोपी दोनों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। सीओ (सगड़ी) महेंद्र शुक्ला ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी बालक पुलिस हिरासत में है। दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117936
Total Visitors
623
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This