16.1 C
Delhi
Wednesday, March 4, 2026

सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 

सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और साफ-सफाई व व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।डॉ. सिंह ने सबसे पहले सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से उपचार और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने लेबर रूम पहुंचकर प्रसूता महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इमरजेंसी कक्ष में मौजूद डॉक्टरों व स्टाफ की उपस्थिति,दवाओं की उपलब्धता तथा उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच की गई। वहीं ओपीडी कक्षों में मरीजों की भीड़, पंजीकरण व्यवस्था और चिकित्सकीय परामर्श की प्रक्रिया को भी परखा गया।अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्थिति और वार्डों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।
सीएमओ ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि स्वच्छता और समयबद्ध उपचार व्यवस्था को निरंतर बनाए रखें। अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7           ...

More Articles Like This