होली सुरक्षा समिति का गठन, 87 स्थानों पर होगी होलिका दहन की निगरानी

होली सुरक्षा समिति का गठन, 87 स्थानों पर होगी होलिका दहन की निगरानी

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
              होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरु कर दी हैं। थाना क्षेत्र के कुल 87 स्थानों को होलिका दहन के लिए चिन्हित किया गया है,जहां विधिवत होलिका दहन के साथ होली पर्व का शुभारंभ होगा।
प्रशासन ने इस वर्ष पहली बार प्रत्येक चिन्हित स्थल पर होली सुरक्षा समिति का गठन किया है।
इन समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारी होलिका दहन स्थलों की निगरानी करेंगे तथा होली के जुलूस और अन्य गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखेंगे। सभी समितियां पुलिस की देखरेख में कार्य करेंगी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के 87 होलिका दहन स्थलों में से 63 स्थानों पर सुरक्षा समिति का गठन कर दिया गया है,जबकि शेष स्थानों पर गठन की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि पर्व संबंधित समितियों के माध्यम से ही संपन्न कराया जाएगा और उनकी जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।पुलिस एवं सुरक्षा समितियां मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।
Previous articleधूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Next articleसेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?