सुल्तानपुर : निषाद बस्ती में लगी आग, सात मकान जलकर खाक
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अज्ञात कारणों से गुरुवार को आधी रात लगी आग से सात आवासीय घर जलकर राख हो गए। घटना में करीब पांच लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ। हल्ला-गुहार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद से देर शाम तक राजस्व विभाग का कोई कर्मी मौके पर जायजा लेने नहीं पहुंचा।ग्राम कटघर पूरे चौहान निषाद बस्ती में बीती रात बारह बजे झानू निषाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।









