स्मृतिशेष पं. राजबली शुक्ल का त्रयोदशाह संस्कार भावपूर्ण सम्पन्न

स्मृतिशेष पं. राजबली शुक्ल का त्रयोदशाह संस्कार भावपूर्ण सम्पन्न

सासाराम।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 बिहार के रोहतास जिले में बक्सर रोड पर करगहर प्रखंड स्थित शुक्लपुरा ग्राम के स्व नामधन्य पं राजबली शुक्ल का स्वर्गवास मुक्तिधाम काशी में गत 20 जून 22 को प्रातः दो बजे हो गया था। जिनका त्रयोदशाह 02 जुलाई को सकुशल संपन्न हुआ।

 

सामाजिक सोच एवं दानशीलता में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सोंच-विचार के धनी पं शुक्ल जी की तेरहवीं में गणमान्यजनों से सामान्यजनों के साथ साथ टी सिरीज़ से जुड़े बिहार के नामी-गिरामी भोजपुरी गायकों ने अपनी भक्तिमय निर्गुण संगीत की सुन्दर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बनाकर भावविभोर कर  दिया।

स्व. शुक्ल ने अपने पीछे पत्नी (कमला कुंवर) पांच पुत्र (डॉ अखिलेश्वर शुक्ला, कामेश्वर शुक्ला, नागेश्वर शुक्ला, मिथिलेश्वर शुक्ला, अरविंद शुक्ला) एक पुत्री (कुमकुम देवी) सहित 37 सदस्यों ‌का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिसका प्रभाव तेरहवीं कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिख रहा था। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार के साथ साथ उत्तर प्रदेश से तेरहवीं में भाग लेने वालों की उपस्थिति ने गतात्मा की शांति की कामना के साथ पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश से आए मेहमानों का स्वागत करते प्रथम पुत्र डॉ अखिलेश्वर शुक्ला दिख रहे थे, वहीं ज़िले के अधिकांश कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले पांचवें पुत्र अरविंद शुक्ला सहित परिवार के सभी सदस्यों ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : 26 नए बीएड महाविद्यालय संबद्धता के मामले में संदिग्ध
Next articleजौनपुर : वायरल खबर का संज्ञान लेकर जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?