35.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

हृदय जी बहुत ही मृदुभाषी, सरल स्वभाव के थे : राम चन्द्र 

हृदय जी बहुत ही मृदुभाषी, सरल स्वभाव के थे : राम चन्द्र 

# दो पूर्व प्रचारकों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आरएसएस समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  द्वारा संघ कार्यालय पर अपने दो पूर्व प्रचारकों की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के प्रचारक प्रमुख रामचंद्र ने कहा कि हृदय नाथ जी 1970 में प्रचारक निकले।अवध, काशी प्रांत में विभिन्न जिलों में जिला प्रचारक, विभाग प्रचारक के रूप में कार्य किया।हृदय जी बहुत ही मृदुभाषी, सरल स्वभाव के थे। वहीं प्रमोद कुमार के विषय में कहा कि   संघ के विभिन्न जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। प्रमोद जी बड़े निडर व साहसी थे। हम उनके अधूरे कार्य को पूरा करें।यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा कि राजनीतिक तौर पर संगठन के वे कुशल कार्यकर्ता थे। प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा की आज संघ अपने दो प्रचारकों को खो दिया है। इन दोनों कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व के विषय वर्णन करना कठिन है।प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा दोनों प्रचारक अब हमरे बीच नही हैं लेकिन उनके द्वारा किया गया नि:स्वार्थ सामाजिक कार्य हमारे बीच में है। इन दोनों बंधुओं को संघ कभी भूलेगा नही। भगवान अपने चरणों में इन्हे स्थान दे यही हमारी श्रद्धांजलि है। क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने कहा की इन दोनो कार्यकर्ताओं की क्षति पूर्ति नही की जा सकती। हम इनके द्वारा किए गए कार्यों से सीख लेकर अपने कार्यों को निरंतर करते रहे। प्रांत संघ चालक अंगराज ने कहा कि हम उनके जीवन के आदर्शो से सीख लेकर आगे बढ़ें, यही उनके प्रति श्रद्धा सुमन है।
श्रद्धांजलि सभा में विभाग प्रचारक अजीत, डा. सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, सह जिला प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह रजनीश, विभाग कार्यवाहक नितेश जी, ज्ञानप्रकाश सिंह, केपी सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह तथा विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठन के लोग, स्वयं सेवकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37343765
Total Visitors
391
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This