23.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

14 साल की पुत्री से दुराचारी पिता ने किया दुष्कर्म

14 साल की पुत्री से दुराचारी पिता ने किया दुष्कर्म

# दो माह से बना रहा था हवस का शिकार

हमीरपुर/लखनऊ। 
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
          हमीरपुर जिले के राठ नगर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि पिता दो माह तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को डॉक्टरी मुआयना के लिए भेज दिया।
एक गांव निवासी किशोरी ने बताया दो माह से अपने भाई व पिता के साथ नगर के एक मोहल्ले में किराए के कमरे में रहतीं थीं। आरोप लगाया दो माह पहले उनके पिता ने सूने घर में उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिसके बाद डरा धमकाकर दो माह से दुष्कर्म कर रहा है। बुधवार को किशोरी की भाभी उससे मिलने आईं। मौका पाकर किशोरी ने उन्हें घटना की जानकारी दी। शाम को भाभी उसे लेकर कोतवाली पहुंचीं, जहां पीड़िता ने पिता के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। उसके आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की को डॉक्टरी मुआयना के लिए सीएचसी भेजा। जहां महिला डॉक्टर न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक 

तहसील दिवस पर पहुंची फरियादियों की एसडीएम से हुई नोंकझोंक  पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This