30.1 C
Delhi
Tuesday, March 3, 2026

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

35 हजार नकदी व गहनों के साथ चोरी के दो आरोपित गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             उसरौली मोड़ के समीप बीती रात पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को दबोचा। तलाशी में उसके पास से 35 हजार नकदी व लाखों रुपए की कीमत के गहने बरामद करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि नकदी और गहने चोरी के हैं।वे गहने बेचने के फिराक में थे।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि उक्त मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक आते दिखे।अचानक सामने पुलिस टीम को देख वे पीछे मुड़कर भागने लगे। शक होने पर जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से 35 हजार नकदी,सोने के हार,नथिया, लरी,चांदी की करधन,बिछिया तीन जोड़ी बरामद किया गया।
एक ने अपनी पहचान रावतपुरा गांव निवासी सुजीत रजक और दूसरे ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मेढामेरे खतीरपुर भैंसा निवासी शेषमन रजक बताया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उनका रामनगर गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा के घर आना जाना था। गत 28 फरवरी को उनके घर कोई नहीं था। मौका पाकर हम दोनों ने रात में घर में घुसकर भीतर रखी अटैची से ⁵नकदी और गहने चुरा लिए थे। घटना के दूसरे दिन पीड़ित ने थाने में दोनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्रमाण के रुप में बगल घर में लगे सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पुलिस को सौंपा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौत

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत मौत पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता  तहलका 24x7               फूलपुर...

More Articles Like This