11.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026

6 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सेना की तैयारी कर रहा था मृतक

6 टुकड़ों में मिला युवक का शव, सेना की तैयारी कर रहा था मृतक

अयोध्या।
तहलका 24×7
               बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सेना की तैयारी कर रहे 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव छह टुकड़ों में मिला। हाथ, पैर, गर्दन और धड़ अलग थे। युवक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने के लिए उठे, उनकी नजर चारपाई के नीचे बह रहे खून पर पड़ी तो अवाक रह गए। हैरानी की बात यह है कि शव के छह टुकड़े घर से महज 250 मीटर दूर ही मिले हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही रात करीब ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। दिनेश के परिवार ने इस हत्या का आरोप परिवार के ही दूसरे बेटे पर लगाया है। उनका कहना है कि उसने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दिनेश की हत्या की। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया।
मृतक दिनेश कुमार वर्मा माता-पिता, दो बहनों और दो भाइयों के साथ रहता था। पिता राजकुमार वर्मा बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं। इससे परिवार का खर्च चलता है।
घरवालों ने बताया कि दिनेश बीए की पढ़ाई पूरी कर चुका था, बीएसएफ में जाने की तैयारी कर रहा था। पिता राजकुमार वर्मा ने बताया कल आंधी और बारिश की वजह से बिजली के खंभों पर पेड़ गिर गए थे, जिससे लाइट कट गई थी। रात करीब 10 बजे दुकान से घर आया तो बेटे ने कहा गर्मी बहुत है। जेनरेटर मंगवा दो। मैंने भाड़े पर जेनरेटर मंगवाया, इसके बाद सभी लोगों ने खाना खाया। एक बेटा खेत में सिंचाई करने गया था। सभी लोग घर के बाहर अलग-अलग जगह सो गए। बेटा छप्पर के पास जाकर चारपाई पर सो गया।
रात करीब एक बजे मैं उठा तो सोचा कि जेनरेटर में पानी डाल दूं। तभी नजर चारपाई के पास पड़ी, देखा तो खून बह रहा था। फिर बेटे के पास गया। उसकी लाश देखकर फिर पुलिस को सूचना दी।
         
एसपी देहात बलवंत ने बताया शव पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। मृतक के बड़े भाई विनोद वर्मा ने तहरीर दी है कि जमीन की रंजिश में चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी। चाचा की पत्नी और पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा ने साजिश रचकर पूरी घटना को अंजाम दिलवाया। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस

मौसम ने लिया करवट बारिश के लिए किसान हुए मायूस सुइथाकला, जौनपुर। राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This