ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, मचा कोहराम
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
पिपरौल गांव के धीरज मिश्रा का पुत्र अभय की मंगलवार दोपहर गांव के पास लखनऊ बलिया राजमार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर पाते ही जहां माँ वह बदहवास सी हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी युवक अभय मिश्रा (22) वाराणसी के एक होटल में कार्यरत था। रविवार को परिवार में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। मंगलवार दोपहर किसी काम से वह घर से निकला था, कि लखनऊ बलिया राजमार्ग पर घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर वह ट्रेलर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया, इकलौते बेटे के मौत से मां नीलम की गोंद सूनी हो गई।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

















