25.6 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

अनियंत्रित होकर जनरथ बस पेड़ से टकराई, एक की मौत व सात गंभीर

अनियंत्रित होकर जनरथ बस पेड़ से टकराई, एक की मौत व सात गंभीर

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                    सुल्तानपुर-गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव के समीप आज़मगढ़ से लखनऊ के लिए जा रही जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 5748 अनियंत्रित होकर एक पेड़ में टकरा गई जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा 6-7 लोग सामान्य रूप से घायल हैं। एक व्यक्ति अचेतावस्था की हालत में है। बस में लगभग 60 लोग सवार थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय बस को उसका कंडक्टर राजकुमार चला रहा था। जबकि ड्राइवर राम प्रताप सैनी सो रहा था। घायलों को जिला अस्पताल भिजवा कर उपचार करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना कराया जा चुका है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घायलों में नदीम अहमद (42) पुत्र मुमताज आजमी, कसीम अहमद (35) पुत्र मुमताज आजमी निवासी मोहल्ला बाज बहादुर थाना आजमगढ़, अनिल गुप्ता उम्र (46) पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी हरिवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ, रोहित यादव (42) पुत्र रामजीत यादव निवासी सीतापुर जनपद सीतापुर, कमला देवी (56) पत्नी उदय भान निवासी कस्बा लखीमपुर, जनपद लखीमपुर, विनोद कुमार (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी लगंडपुर छावनी, जनपद गाजीपुर, विवेक कुमार गुप्ता (38) पुत्र सीताराम निवासी बिलरियागंज थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ तथा एक व्यक्ति मृत्यु हो गयी जिसका नाम व पता है बीरबल कुमार उम्र (46) वर्ष पुत्र मितलूराम निवासी लंगडपुर छावनी लाइन जनपद गाजीपुर। मृतक के परिजनो को सूचित कराया गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37177515
Total Visitors
552
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित

अनुशासनहीनता में डा. सिद्धार्थ पार्टी से निष्कासित जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7               बहुजन समाज पार्टी के...

More Articles Like This