32.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

अलीगढ़ : बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

अलीगढ़ : बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

# 54 ग्राम पंचायतों ने पुरस्कार के लिए पेश की दावेदारी

अलीगढ़।
तहलका 24×7
                 मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। जिले में कुल 54 पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए दावा ठोंका है। इन सभी पंचायतों का डाटा पंचायत पोर्टल पर फीड हो चुका है। पहला पुरस्कार आठ लाख रुपये का है। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 20 अंक स्वच्छता के लिए मिलने हैं। ऐसे में प्रधान साफ-सफाई पर सबसे अधिक ध्यान दे रहे हैं।जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत हर साल अच्छा काम करने वाली पंचायतों के प्रधानों को पुरस्कार दिया जाता है। एक जिले को 25 लाख का बजट आवंटित हुआ है। इस बजट से पांच पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले स्थान वाली पंचायत को आठ लाख मिलेंगे। वहीं, सबसे पांचवे स्थान वाली को दो लाख मिलेगी। इसी तरह दूसरे स्थान पर सात, तीसरे पर पांच व चौथे पर तीन लाख मिलेंगे।
इस योजना का उद्देश्य ग्राम प्रधानों को उनके दायित्वों के प्रति सजग करना है। वहीं, पुरस्कार से अन्य पंचायतों के प्रधान भी प्रेरित होते हैं। इसके लिए प्रदेश भर में एक जुलाई से आनलाइन आवेदन हो रहे थे। लगातार दो बार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान आवेदन नहीं कर सकते। जिले भर से कुल 54 पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। अब आवेदन का मूल्यांकन होगा और उसी के आधार पर ग्राम पंचायतों को तीन लाख से 12 लाख तक की राशि बतौर इनाम मिलेगी।

चयनित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 100 सवालों के जवाब आनलाइन देने होंगे। इसमें सबसे अधिक 20 अंक स्वच्छता के होंगे। मूल्यांकन को आने वाली टीम गांव में जाकर स्वच्छता की पड़ताल करेगी। इसके बाद 19 अंक नियोजित विकास के रखे गए हैं। कोरेाना को भी इस बार पुरस्कार में शामिल किया है। गांव में बेहतर इंतजाम के लिए नंबर दिए जाएंगे। सामाजिक सौहार्द, सहभागिता व पर्यावरण सुरक्षा के भी अंक तय हुए हैं। इसी के आधार पर मूल्यांकन होने के बाद पंचायतों को पुरस्कार मिलना है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37265287
Total Visitors
947
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This