आजमगढ़ : अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में लगाई गई किशोरों को वैक्सीन

आजमगढ़ : अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में लगाई गई किशोरों को वैक्सीन

अम्बारी।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत गोधना गांव स्थित अनवार पब्लिक स्कूल में कुल 80 किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।चिकित्सालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 80 छात्र-छात्राओं को कोविडरोधी टीका लगाया।

प्रधानाचार्य साबिर हुसैन ने आने वाले सभी छात्र छात्राओं से अनुरोध किया कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना अत्यंत जरुरी है अतः सभी विद्यार्थी अपने परिवार व मित्रों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। इस दौरान मुख्य रूप से मनोज सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, सुजीत राय, सुमन सिंह, रणजीत सिंह, साईस्ता ने वैक्सीनेशन में महती भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर सोहराब सिद्धकी ने छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइडलाइन के लिए जागरूक किया।
Previous articleसुर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Next articleसुल्तानपुर : सामाजिक विकास के लिए संगठित होना जरूरी- देवेश बरनवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?