27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आजमगढ़ : डे-नाइट पूर्वांचल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

आजमगढ़ : डे-नाइट पूर्वांचल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

# आजमगढ़ ने किया खिताब पर कब्जा, विभिन्न जनपदों से कुल 32 टीमों ने किया था प्रतिभाग

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
               प्राथमिक विद्यालय रामपुर के परिसर में डे-नाइट पूर्वांचल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आजमगढ़ व विभिन्न जनपदों से पहुंची कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। पूरी रात चली प्रतियोगिता के बाद आजमगढ़ और तरौका की टीम आमने-सामने हुई तो 30 मिनट का घमासान मुकाबला हुआ। इसमें तरौका 16 और आजमगढ़ 22 अंक बनाकर पूर्वांचल कबड्डी प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया।

पहला सेमी फाइनल तरौका और घसड़ा के बीच 20 मिनट तक खेला गया। इसमें तरौका 20 अंक व घसड़ा 17 अंक बना पाई। इसमें तरौका को विजयी घोषित किया गया। द्वितीय सेमी फाइनल में आजमगढ़ व मऊ के बीच 26 मिनट तक खेला गया। इसमें आजमगढ़ 30 व मऊ 29 अंक पर सिमट गया। आजमगढ़ सेमी फाइनल में अपना कब्जा जमाए रखा।

प्रतियोगिता का समापन चंद्रशेखर सिंह डब्बू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल मुकाबले के बीच तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।मुख्य अतिथि कैंब्रिज प्ले स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह व त्रिमूर्ति हीरो एजेंसी के प्रबंधक राहुल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। आयोजक सिराज अहमद व जितेंद्र सिंह आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37218686
Total Visitors
775
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This