39.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

आजमगढ़ : दहेज हत्या के मामले फरार दो महिलाओं के घर 82 की नोटिस चस्पा 

आजमगढ़ : दहेज हत्या के मामले फरार दो महिलाओं के घर 82 की नोटिस चस्पा 

जीयनपुर। 
आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रही दो महिलाओं के घर पर कोर्ट के निर्देश पर रविवार को 82 की नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाया। कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर गांव में 15 सितंबर 2022 को रेखा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ओमप्रकाश यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए मेरी पुत्री रेखा को पीट-पीटकर मार डाला गया और फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में सास, ससुर, पति, ननद, देवरानी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि ससुर, सास ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। दो अन्य आरोपित प्रियंका यादव व अनुपमा यादव फरार चल रही थी। कोर्ट के नोटिस के बाद भी दोनों हाजिर नहीं हुई। जिस पर कोर्ट ने 82 की नोटिस जारी कर दिया। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नत्थूपुर स्थित प्रियंका व अनुपमा के घर पर 82 की नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवायी गई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37277552
Total Visitors
933
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेधावी छात्र व शिक्षक हुए सम्मानित

मेधावी छात्र व शिक्षक हुए सम्मानित पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7              बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

More Articles Like This