आजमगढ़ : निजामाबाद की ब्लैक पाटरी ने जर्मनी में छटा बिखेरी
# निजामाबाद की ब्लैक पाटरी को पीएम मोदी ने जापान के पीएम को किया भेंट
निजामाबाद।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
ओडीओपी योजना के तहत चयनित निजामाबाद की ब्लैक पाटरी ने अब जर्मनी में अपनी चमक को बिखेरा है। जी-7 की बैठक में शामिल होने गए प्रधानमंत्री अपने सहयोगी देशों के प्रधानमंत्री के लिए कुछ न कुछ तोहफा लेकर गए थ। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से तैयार कराई गई निजामाबाद की ब्लैक पाटरी को जापान के प्रधानमंत्री को भेंट किया।निजामाबाद कस्बे में हुसैनाबाद मोहल्ले के निवासी हस्तशिल्प कलाकार मिट्टी को अपने हाथों से कला के रूप में प्रदर्शित कर नई-नई कलाकृति बनाकर ब्लैक पॉटरी की कलाकृति के लिए पूरे विश्व में जाने और पहचाने जाते हैं।

















