39 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

आजमगढ़ : बदमाशों ने युवक को मारी गोली

आजमगढ़ : बदमाशों ने युवक को मारी गोली

# पंचायत चुनाव की रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
            पवई थाना क्षेत्र के शाहदुल्लापुर में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर शुक्रवार रात एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। युवक को गोली हाथ में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पवई अस्पताल पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पवई थाना में तहरीर दी है।बीती रात अनवर अहमद शाह पुत्र एकलाख अहमद अपनी आटा-चक्की पर बैठा हुआ था।तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और अनवर को लक्ष्य कर गोली दाग दी।

हाथ में गोली लगने के बाद अनवर पिलर के पीछे छिप गया। इधर, गोली चलने की आवाज पर स्थानीय लोग आटा- चक्की की तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। पीड़ित के परिजनों ने डायल 112 नंबर एवं पवई थाना के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनवर को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हाथ में गोली फंसी होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनवर के पिता एकलाख अहमद ने चुनावी रंजिश को लेकर जान से मारने का आरोप लगाया है। वहीं थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह ने कहा कि शाहदुल्लापुर गांव में गोली चली है। एक युवक घायल है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37272095
Total Visitors
642
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This