36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

कायस्थों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अभा. कायस्थ महासभा सदैव तत्पर- डॉ इन्द्रसेन

कायस्थों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अभा. कायस्थ महासभा सदैव तत्पर- डॉ इन्द्रसेन

लखनऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय 60 बी दारुलसफा लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि लखनऊ में आयोजित हुंकार रैली के बाद अब अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, खलीलाबाद, बस्ती, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, ललितपुर, झांसी, गोंडा, आगरा सहित 20 जनपदों में कायस्थों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए हुंकार रैली व सम्मेलन का आयोजन आगामी जनवरी 2022 में आयोजित करने जा रहा है।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हेतु अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूरी तरह अपने समाज के लिए समर्पित है। अपने कायस्थ समाज की महान विभूतियों को अपना आदर्श मानते हुए महासभा अपने कायस्थ समाज के हित के लिए हमेशा कार्यरत थी है और करती रहेगी। आज हमारे समाज की उपेक्षा हर राजनीतिक दल कर रहा है। लेकिन अब हम लोग उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे अब तो सीधे-सीधे संघर्ष करने में हिचकिचाहट भी नहीं होगी। हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके ही रहेंगे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, आमोद श्रीवास्तव, बीसी रायजादा, प्रत्यूष श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मोहित जौहरी, लखनऊ जनपद के अध्यक्ष पवन भास्कर सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256320
Total Visitors
819
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This