30.1 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

गाजीपुर : ट्रेन की चपेट से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

गाजीपुर : ट्रेन की चपेट से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                 सोमवार की दोपहर क्षेत्र के भुजंहुआ गांव निवासी नीरज राजभर (20) पुत्र रामसतन राजभर क्षेत्र के बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने आनन-फानन सैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया था।
घटना की जानकारी परिजनों को होते सभी मौके पर पहुंच गये। और घायल युवक नीरज को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया था, जहां मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही माता सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक नीरज घर पर ही रहकर पढ़ाई करता था। काफ़ी मिलनसार नीरज पढ़ने के साथ-साथ खेलकूद में भी तेज था वही उसकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं छोटे भाई नीरज की मौत पर बड़ा भाई सूरज व बहन काजल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37341875
Total Visitors
335
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला सहित चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज # भूमि विवाद में मनबढ़ो ने तीन को पीटा,...

More Articles Like This