30.6 C
Delhi
Monday, July 1, 2024

गोली मारने की घटना निकली झूठी, वादी मुकदमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद 

गोली मारने की घटना निकली झूठी, वादी मुकदमा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद 

जौनपुर। 
सौरभ आर्य 
तहलका 24×7
                जिले की सरपतहां पुलिस ने युवक को गोली मारने की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि घायल युवक ने ही आरोपियों को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचा और अपने हाथ में खुद गोली मारी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर संबधित धाराओं में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और चालान न्यायालय भेज दिया।
बताते चलें कि सरपतहां थाना क्षेत्र के एकडला गांव निवासी अरुण गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात रामनगर जियो पेट्रोल पंप के पास मंजू पत्नी स्व. पप्पू निवासी सेल्हुपारा और राजन निवासी अकबरपुर ने उस पर हमला किया। आरोप था कि मंजू के उकसाने पर राजन ने तमंचे से गोली चला दी, जोकि अरुण के बाएं हाथ में लगी। अरुण ने थाने में नामजद तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।
सीओ अजीत सिंह चौहान के मुताबिक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय की विवेचना में पता चला कि आरोपियों ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया था। ऐसे में घायल युवक से दोबारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना को खुद अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने दावा किया कि घायल ने बताया कि वो आरोपियों को फंसाना चाहता था।
पुलिस ने तमंचा और कारतूस भी बरामद किया। अरुण के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।बताते चलें कि अरुण के खिलाफ अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने में पहले से तीन मुकदमे चल रहे हैं। उसके खिलाफ 2020 में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7                 क्षेत्र के सोंगर गांव...

More Articles Like This