36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है भाजपा सरकार- लाल बहादुर

जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है भाजपा सरकार- लाल बहादुर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   समाजवादी पार्टी के मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। भाजपा सरकार जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है। इस सरकार को जातिगत जनगणना से डर लगता है। भाजपा पिछड़ा वर्ग, दलित वर्ग व शोषित वर्ग को हक और सम्मान नहीं देना चाहती है।
   
श्री यादव ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज जनता महंगाई से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम पहले से ही आसमान छू रहे हैं। अब गेहूं आटा और इससे बने उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करती है। बेलगाम मंहगाई से लोगों का बजट बिगड़ गया है। आटा-तेल, चावल, सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है।
वहीं विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और अमीरों का हित साधने की है।छ गरीब और मध्यम वर्ग भाजपा के एजेण्डे में नहीं है। गलत आर्थिक नीतियों के चलते आज देश के कई आर्थिक संस्थाएं संकट में पड़ गई है। भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। शेयर मार्केट लगातार गिर रहा है। भाजपा जनता को उलझाने के लिए नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है। आगे कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय बहुत बढ़ गया है। सच्चाई दिखाने वालों पर भी झूठे मुकदमें दर्ज हो रहे हैं। इस सरकार से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है।
बैठक में मुख्य रूप से यशवंता यादव, श्याम बहादुर पाल, राजनाथ यादव, महेन्द्र यादव, राजन यादव, राजेंद्र टाइगर, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजेश यादव, जयहिंद यादव, पूनम मौर्या, रुक्सार अहमद, दीपचंद राम, रमापति यादव, नीरज पहलवान, दीनानाथ सिंह, रमेश साहनी, सूर्यभान यादव, भानु प्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, राजकुमार बिन्द, लाल मोहम्मद रायनी, कमालुद्दीन अंसारी, आरिफ हबीब, साजिद अलीम, इरशाद मंसूरी, मेवालाल गौतम, आंनद मिश्रा, आसिफ शाह, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज, सोनी यादव, सीमा खान, डॉ जंग बहादुर यादव, विक्की यादव, दिनेश फौजी समेत तमाम सपाई उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206689
Total Visitors
1098
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This