39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाना ही पहली प्राथमिकता- पुलिस अधीक्षक

अपराध एंव अपराधियों पर अंकुश लगाना ही पहली प्राथमिकता- पुलिस अधीक्षक

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   प्रदेश सरकार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में किए जा रहे फेरबदल के क्रम में जनपद में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में डॉ अजय पाल शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनपद के पत्रकार बन्धुओं से भेंट/परिचय वार्ता की गई।
जनपद की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर अपनी प्राथमिकताओं से पत्रकार बन्धुओं को अवगत कराया गया। अपनी प्राथमिकताओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था जीरो टॉलरेंस पर रहेगी। इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा किसी भी तरह के अपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी कोई कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी वहां संबंधित अधिकारियों से बात करके वन वे या रुट डाइवर्जन कर उसे सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37116495
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This