36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जानलेवा हमले का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

जानलेवा हमले का आरोपित शिक्षक गिरफ्तार

# थाना परिसर में ही भिड़ गए थे दोनों पक्ष

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             थाना परिसर में बीते 19 जनवरी को दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के मामले में दर्ज हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे के आरोपित शिक्षक को सोमवार की रात पुलिस ने पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चलान न्यायालय भेज दिया। मामले में जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बस्ती बंदगांन गांव निवासी अधिवक्ता पद्माकर उपाध्याय का आरोप था कि उसके और पड़ोसी दिनेश सिंह के बीच तालाब की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। 19 जनवरी की शाम वह अपने तीन भाइयों के साथ कार में बैठ जौनपुर शहर से वापस घर आ रहा था। मल्हनी बाजार के पास रास्ते में पहले से घात लगाए स्कार्पियो वाहन में बैठे जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह, विशाल सिंह, दिनेश, अरविंद और सत्य प्रकाश सिंह ने उसका पीछा किया। बचाव के लिए वह खुटहन थाने में गाड़ी सहित भीतर प्रवेश कर गये। तभी पीछे से स्कार्पियो सवार भी गाड़ी थाने के अंदर ले पहुंच गए, और थाने में ही हाकी, डंडा से हमला करके घायल कर दिये। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया था कि हम लोग खुद के बचाव के लिए थाने में भागे थे, जहां विपक्षी मारपीट करने लगे।
मामले में घायल अधिवक्ता पद्माकर उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।घटना के दूसरे दिन सूबेदार सिंह और विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम आरोपित सत्य प्रकाश सिंह को पोटरियां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37308957
Total Visitors
488
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This