जेवरात चोरी का मुकदमा दर्ज
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. लगभग 5 लाख रुपये के जेवर चोरी का मामला सामने आया है। अमृता यादव नामक महिला के घर में लगभग 18 महीनों से काम कर रही संगीता पत्नी विजय गौतम ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी में सोने का चैन, कान का कनटप्पा, मंगल सूत्र और दो सोने की अंगूठी शामिल थी।

ताखा पश्चिम स्थित चिरैया मोड़ निवासी पीड़ित महिला अमृता यादव ने बताया कि जब उन्होंने नौकरानी संगीता से चोरी के बारे में पूछा तो उसने घटना को स्वीकार कर लिया। दबाव बनाए जाने पर संगीता के पति विजय गौतम ने तीन महीने के भीतर पैसा देने की जिम्मेदारी भी ली। लेकिन बाद में वह और उसकी पत्नी फरार हो गए।अमृता यादव की तहरीर पर पुलिस ने नौकरानी उसके पति, दो बेटे और बहुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच में जुट गई है।
















