35.1 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

जौनपुर : आप के सदस्यता अभियान को मिल रहा है जनता का व्यापक समर्थन- राजेश अस्थाना

जौनपुर : आप के सदस्यता अभियान को मिल रहा है जनता का व्यापक समर्थन- राजेश अस्थाना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. राजेश अस्थाना ने बताया कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस अभियान के तहत एक सप्ताह मे गुरुवार तक 14 लाख 66 हजार 947 नए सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जन समर्थन मिल रहा है।

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता भी पार्टी के संपर्क में है जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष इं. राजेश अस्थाना ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत नही होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है।
पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। यू पी के प्रत्येक जिले में मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए मोबाइल एप भी लांच किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37159206
Total Visitors
696
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब 

जिम्मेदारी भूलकर पार्टी समर्थक बन गए सेक्टर मजिस्ट्रेट साहब  # आदर्श आचार संहिता को तार तार करने का वीडियो वायरल,...

More Articles Like This