30.1 C
Delhi
Wednesday, September 17, 2025

जौनपुर : उत्तर प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति ने किया दो घंटे का कार्य बहिस्कार 

जौनपुर : उत्तर प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति ने किया दो घंटे का कार्य बहिस्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजली विभाग के शीर्ष नेतृत्व में व्याप्त अनियमितता, स्वेच्छाचारिता तथा विभिन्न लम्बित ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण के कार्यालय के समक्ष 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया गया।
कार्य बहिष्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महावीर सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के मनमानी रवैये के कारण हम सबमें एक भय का वातावरण व्याप्त है, जिस कारण हम लोग ठीक ढंग अपने कार्य को नहीं कर पा रहे हैं। हमारी कुछ ज्वलंत समस्याऐं भी है जिस पर शीर्ष नेतृत्व किसी प्रकार का ध्यान नही दे रहा है। जिस कारण हम सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों में असंतोष व्याप्त होता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन का सफल संचालन निखिलेश सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से इं. अभिषेक केसरवानी, इं. पंकज जायसवाल, संजय यादव, अशोक पटेल, आजाद चंद्र शेखर, गिरिश चंद यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक मौर्या, सर्वेश यादव, अभिनंदन सिंह, संजय श्रीवास्तव, इं. आतिश यादव, इं. एके सिंह, कामता प्रसाद, पंकज यादव, अस़गर मेंहदी, मंगला प्रसाद, कमला कांतकांत मिश्रा, विद्या सागर गुप्ता, अभिषेक यादव, इं. अवधेश यादव, प्रवेश सिंह, संतराम इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच

48 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हो सका केस, देर रात पहुंचे उच्चाधिकारियों की जांच # पटखौली गांव में सत्ता...

More Articles Like This