जौनपुर : संघर्षों के प्रतीक थे धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव- नीरज पहलवान

जौनपुर : संघर्षों के प्रतीक थे धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव- नीरज पहलवान

# डाक बंगले पर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई नेताजी की जयंती 

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7 
               नगर के डाक बंगले पर सपा कार्यकर्ताओं ने केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में पूर्व रक्षा मंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती-पुत्र मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता नीरज पहलवान में कहा कि संघर्षों के प्रतीक रहे नेताजी धरती-पुत्र के रूप में अंतिम दम तक प्रयास करते रहे।
किसान, नौजवान, मजदूर व शोषित पीड़ित की आवाज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे उन्होंने शहीदों के सम्मान को बढ़ाने के साथ ही देश की मजबूती के लिए परमाणु करार डील का भी समर्थन करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। नेताजी आज हमारे बीच नहीं रहे पर उनके द्वारा किए गये कार्यों को देश हमेशा हमेशा याद करता रहेगा। इस अवसर पर सुरेश यादव, डॉ हरिनाम, भानु प्रताप, कमलेश यादव, विनय सरोज, सभाजीत विश्वकर्मा, वीरेंद्र यादव, नायब, सुनील यादव, डॉ विनोद, विशाल साहू, जगपत यादव, प्रमोद गौड़, धर्मेंद्र कुमार, जगदीश यादव, उमा शंकर जैन, सुभाष यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, आजाद कुरैशी, सरोज निषाद, विजय दत्त मौर्य मौदूज रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन मंडल ने की।
Previous articleजौनपुर : अपहरण व पाक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : उत्तर प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति ने किया दो घंटे का कार्य बहिस्कार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?