जौनपुर : एनसीपी ने सपा गठबंधन को समर्थन देने का किया एलान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी एवं उसके सहयोगी दलों की पूर्ण बहुमत के साथ अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

सिराज मेंहदी बुधवार को शिया कालेज में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन को एनसीपी के समर्थन का एलान करते हुए कहा कि एनसीपी सपा के साथ मिलकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रही है और सपा गठबंधन पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनाकर राजतंत्र को खत्म करने में बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के रुझान आने के बाद भाजपा नेताओं की सियासी ज़मीन खिसक गई है अब भाजपा प्रदेश के माहौल को खराब करने के लिए अनर्गल बयान बाज़ी कर रही है जिसका मुंह तोड़ जवाब जनता देगी। सिराज मेहंदी ने विश्वास जताया कि शरद पवार जिस तरह महाराष्ट्र से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब रहे हैं, उसी तरह समाजवादी पार्टी समेत अन्य सहयोगी दल की मदद से यूपी से भी बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ कर फेंकने में हम सभी कामयाब होंगे।

















