35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : बाइक रैली निकालकर शिक्षकों ने किया मतदान हेतु प्रेरित

जौनपुर : बाइक रैली निकालकर शिक्षकों ने किया मतदान हेतु प्रेरित

# बीआरसी सिकरारा से कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद तक निकली रैली

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने से बुधवार को परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान कितना जरूरी है इसके महत्व को भी समझाया।ब्लाक संसाधन केंद्र पर बाइकों के साथ शिक्षकों का हुजूम उमड़ने लगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने झंडी दिखाकर बाइक जुलूस को रवाना करते हुए खुद प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ मोटरसाइकिल लेकर रैली में शामिल हो गए।

इस दौरान शिक्षकों का हुजूम मतदान संबंधित नारे लगाते हुए जिस बाजार से गुजर रहा था लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ पड़ रही थी। रैली सिकरारा बाजार, गोसाईगंज बाजार, लालाबाजार, गुदरीगंज, फतेहगंज, पकड़ी ब्लाक होते हुए कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद पहुंचे। वहां छात्राओं द्वारा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए आकर्षक रंगोली बनाई गई थी। जिसका लोगो ने अवलोकन किया। जुलूस बैठक में परिवर्तित हो गया। शिक्षको को सम्बोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में चुनाव महापर्व है। इसमें हर एक मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस महापर्व को सफल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। न केवल खुद मतदान करें बल्कि औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। जब तक अधिक से अधिक लोग मतदान नहीं करेंगे, तब तक मजबूत लोकतंत्र की परिकल्पना संभव नहीं है। 

कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह सम्बोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक प्रत्येक गांव से जुड़े है इसलिए हमलोग मतदाता जागरूकता अभियान से पूरी तरह से जुड़कर अधिक से अधिक लोंगो को 7 मार्च को मतदान के लिए प्रेरित करना है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने भी अबकी बार 70% पार का नारा दिया। संचालन देशबंधु यादव व आभार प्रधानाध्यापक सुनील सिंह ने ज्ञापित किया। 

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, राजीव सिंह लोहिया, सतीश सिंह, डा. विजय बहादुर सिंह, शैलेष चतुर्वेदी, संदीप सिंह, धीरेंद्र यादव, अकील रहमान, राकेश सिंह, सन्तोष सिंह, रवि मिश्रा, चन्दन सिंह, आलोक सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, राजीव उपाध्याय, आनन्द सिंह देव, शैलेष सिंह देव, रामचन्द्र यादव, आनन्द सिंह, सीमा उपाध्याय सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038998
Total Visitors
475
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This