जौनपुर : एसडीएम व सीओ ने किया दो गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
एसडीएम ने क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां रास्ता, पेयजल समेत चुनाव से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने आदि की व्यवस्था को देखा। इसके बाद गाँव के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की।

ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट में कुछ लोगों के नाम छूट जाने की शिकायत की जिस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक बार पुनः मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अभियान शुरु होगा। जिनके नाम छूट गए हैं वो बढ़ा दिया जाएगा। एसडीएम ने लोगों से स्वतंत्र रुप से मतदान करने को प्रेरित किया। कहा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।

















